नैनीताल जिले में स्थित हल्द्वानी क्षेत्र में नगर निगम सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए निलियम कॉलोनी से अतिक्रमण हटाएगा। जिसके लिए सार्वजनिक नोटिस का प्रकाशन किया जाएगा। जिसमे लोगो को सात दिन का टाइम दिया जाएगा नोटिस प्रकाशन के सात दिन बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम अतिक्रमण तोड़ देगा। बीते शनिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के एई के साथ निलियम कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां पर सार्वजनिक सड़क बनाई जा रही है। यहां अतिक्रमण होने की वजह से सड़क का काम रुका हुआ है। टीम ने इसकी नपाई भी की। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि कई अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। और लोगों से कहा गया है की वह अपने अतिक्रमण खुद हटा लें। सोमवार को सार्वजनिक नोटिस का प्रकाशन अखबारों में किया जाएगा। जिसमे लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। अतिक्रमण नहीं हटाने पर कब्जा ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान लोनिवि के एई ललित तिवारी, नगर निगम के एई नवल नौटियाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
