नैनीताल जिले के पहाड़पानी ओखलकांडा ब्लॉक की भीड़ापानी-नाई मोटर मार्ग पर आज दिनांक 06 जुलाई शनिवार की सुबह भारी बारिश के चलते बड़े बड़े पत्थर और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। जिस वक़्त ये हादसा घटित हुआ उस वक़्त यहां से गुज़रने वाले वाहन चालकों और यात्रियों की जान बाल-बाल बची। वहीं दूसरी ओर मूसलाधार बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ होने से छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फंस गए। सड़क पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। लेकिन सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
