जैसा की हम सब जानते है की पिछले बीते दिन मोरक्को के लिए बहुत दर्दनाक साबित हुए है मोरक्को में आये भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2,122 के पार पहुंच गया है। बताया जा रहा है की भूकंप में मृत लोगो का सबसे ज्यादा अकड़ा अल हाउस प्रांत से मिला है जहा अब तक 1,293 लोगो की मौतें हो चुकी हैं। भूकंप में 2,059 लोग घायल हैं। साथ इनमें से 1,404 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। भूकंप की वजह से ऐतिहासिक शहर मराकेश और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित दूरस्थ इलाकों में बचाव अभियान जारी है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भूकंप से तीन लाख लोगों के प्रभावित होने का अनुमान लगाया है। अस्पतालों के बाहर पड़े हैं शव, मलबों में अपनों की तलाश कर रहे लोग मोरक्को में छह दशकों के सबसे भीषण भूकंप के बाद हर तरफ तबाही के निशान बिखरे पड़े हैं। अस्पतालों के बाहर लाशों का ढेर पड़ा हुआ है। वहीं, विनाशकारी जलजले में जिंदा बच गए लोग मलबों में अपनों की तलाश कर रहे हैं। मोरक्को सरकार ने सेना की मदद से पीड़ितों तक खाने-पीने की सामग्री पहुंचाने का एलान किया है। किंग मोहम्मद चतुर्थ के निर्देश पर लोगों को मलबों से निकालने के लिए सेना विशेष खोजी अभियान चला रही है।