अल्मोड़ा धौलादेवी ब्लॉक के सेला गांव में अटल जयंती पर स्मरण समारोह, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के जागेश्वर मंडल अंतर्गत सेला गांव में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी जी की जयंती के अवसर पर स्मरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गौरव पाण्डेय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद ने की।समारोह के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और सशक्त नेतृत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अटल जी के विचारों को आत्मसात कर संगठन और समाज सेवा में कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर निवर्तमान अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर सिंह, मंडल महामंत्री हेम चन्द्र पाण्डे, मंडल उपाध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट, मंडल मंत्री सौरभ पाटनी एवं प्रकाश आर्या उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम प्रधान तोली कुमारी मानसी पाटनी, ग्राम प्रधान मानियागर कुमारी अंजली, ग्राम प्रधान सेला गिरीश जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाकोट पंकज सहित बूथ अध्यक्ष एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
