देहरादून: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को प्रचार समिति की कमान और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
मंगलवार को एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की। पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को उनके कार्यकाल और योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है।
कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी का मानना है कि अनुभवी नेताओं की यह नई टीम आगामी चुनावों में संगठन को मजबूती और नई दिशा देगी।
