अल्मोड़ा। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान चौकी भिकियासैंण तिराहे पर एक मारुति एस-क्रॉस कार (UK07-DG-6485) को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 10.25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2 लाख 56 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना भतरौजखान में FIR संख्या 03/2026 के तहत धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांजा को रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई स्रोतों की जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपीबिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू (33 वर्ष) पुत्र बचन सिंह, निवासी मिलक नौखरीद, थाना स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)सतीश कुमार (28 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी मिलक नौखरीद, थाना स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)
पुलिस टीम ,उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी भिकियासैंण हेड कांस्टेबल शमीम अहमद ,कांस्टेबल भूपेन्द्र जीना
#AlmoraPolice #DrugFreeDevbhoomi #UttarakhandPolice #Bhatrojkhan #DrugSmuggling #PoliceAction #AlmoraNews
