पञ्चांग
01 अक्तूबर, रविवार, 09, आश्विन (सौर) शक संवत् 1945, 15, आश्विन मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2080,15, रबिउल्लावल सन् 1445, आश्विन कृष्ण द्वितीया प्रात 09.42 मिनट तक पश्चात तृतीया, अश्विनी नक्षत्र सायं 07.28 मिनट तक तदनंतर भरणी नक्षत्र, व्याघात योग दोपहर 01.13 मिनट तक पश्चात हर्ष योग, गर करण, चंद्रमा मेष राशि में (दिन-रात)।सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। शरद् ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा 08.40 मिनट से। तृतीया का श्राद्ध।
वास्तु सलाह
कृपया कोई ऐसा उपाय बताएं, जो हमारी धन संबंधी समस्या को दूर करने में सहायक हो तथा आसान भी हो?
● आप एक स्विच वर्ड (234451) का प्रयोग करें। यह स्विच वर्ड धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में बहुत सहायक होता है।
● आप इस स्विच वर्ड को प्रतिदिन अपनी कलाई पर नीले पेन से लिखें। इससे आपको लाभ होगा।
● इसे आप प्रतिदिन तीन बार 45-45 बार या ज्यादा उच्चारण करें।
● इसको एक हरे रंग की बोतल पर लिखकर उसी बोतल से पानी पिएं।
● इसको एक कागज पर लिखकर अपने तकिये के नीचे रखें।
राशि फलादेश
मेष:
नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन व्यथित रहेगा।स्वास्थ्य की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार ठीक है। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान ठीक चलता रहेगा और व्यापार भी ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन:
मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। प्रेम संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।
कर्क:
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम है। कोईनए व्यापार की शुरुआत ना करें। प्रेम-संतान अच्छा है। लालवस्तु पास रखें।
सिंह:
यात्रा में कष्ट संभव है। मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। प्रेम संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या:
चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला:
अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य परध्यान दें। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। उंगली उठसकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भीमध्यम है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
वृश्चिक:
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। पैरों में चोट-चपेट लग सकताहै। प्रेम संतान मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा।लाल वस्तु पास रखें।
धनुः
स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। मानसिक स्वास्थ्य खासतौर पर प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में तू-तू मय के संकेत हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारसही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर:
घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जाका संचार होगा। घर की तकलीफें बाहर जा सकती है।कोर्ट-कचहरी तक जा सकती हैं। ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतानअच्छा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करतेरहें।
कुंभ:
नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति मध्यम है और प्रेम-संतान ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन:
धन हानि के शिकार हो सकते हैं। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। गंदे भाषा के प्रयोग से बचिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।
