पञ्चांग
06 अगस्त, रविवार,15,श्रावण (सौर) शक संवत् 1945, 21, श्रावण मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2080,18,मोहर्रम सन् 1445, श्रावण अधिक कृष्ण पंचमी प्रात 07 बजकर 10 मिनट (विक्रमी संवत्) तक चंद्रमा मीन राशि में रात्रि 01.44 मिनट तक। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। पंचक समाप्त रात्रि 01.44 मिनट। गंडमूल।
वास्तु सलाह
मेरे पति की जन्म तिथि 8 जनवरी है। उनका कोई भी काम असानी से नहीं होता। कृपया कोई उपाय बताएं?
● अपने बायें पैर में शनिवार को एक काला धागा बांधें और अगले शनिवार बदल लें। काले कपड़े नहीं पहनें। शनिवार को किसी अंधे और असहाय व्यक्ति को कोई भी सफेद वस्तु का दान करें। हनुमान जी के दर्शन करें।
राशि फलादेश
मेष राशि-
मानसिक खिन्नता के शिकार होंगे, अज्ञात भय सताएगा, सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार की स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करें। अच्छा होगा।
वृषभ राशि-
रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि –
व्यापारिक संबंध बनेंगे, आपके पिता का साथ होगा, कानून का साथ होगा, राजनीतिक गलियारे में आपका नाम चर्चित रहेगा। बाकी प्रेम संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। फिर भी थोड़ा बच्चों के सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहना शुभ होगा।
कर्क राशि-
भाग्य साथ देगा, यात्रा का संयोग बनेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-
परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। व्यापार लगभग ठीक-ठाक चलेगा, पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि-
शादी-ब्याह तय हो सकता है, जीवनसाथी जो शादीशुदा है के साथ मधुर संबंध रहेंगे। अगर प्रेम में है तो मुलाकात संभव है। आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला राशि-
शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे, थोड़ा डिस्टरबेंस रहेगा लेकिन आपके पास में सारी चीजें आयेंगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति ठीक-ठाक, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि-
भावनाओं पर काबू रख कर कोई निर्णय लीजिएगा और हो सके तो महत्वपूर्ण निर्णय भी रोक लीजिएगा। प्रेम में तू तू मैं मैं के संकेत हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि-
कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, कलह से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि-
भाइयों-बहनों का साथ होगा, ऊर्जावान बने रहेंगे, व्यापार में विस्तार होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि
जुबान अनियंत्रित मत करिएगा, रुपये-पैसे जो आ रहे हैं उसको अभी संभाल कर रखिए। निवेश मत करिए। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
