पञ्चांग
29 सितंबर, शुक्रवार, 07 आश्विन (सौर) शक संवत् 1945, 13 आश्विन मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2080, 13 रबिउल्लावल 1445, भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा (विक्रमी संवत्) दोपहर 03.28 बजे तक पश्चात प्रतिपदा, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात्रि 11.18 बजे तक, बव करण, चंद्रमा मीन राशि में।सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। प्रात 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकालम्। भाद्रपद पूर्णिमा। महालय श्राद्ध प्रारंभ। पूर्णिमा एवं प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध। पितृ पक्ष प्रारंभ।
वास्तु सलाह
कोई भी भवन बनाने के लिए किस प्रकार से भूमि का चयन करना चाहिए? कृपया इसकी विधि बताएं?
● भूमि के बीच एक हाथ लंबा, एक हाथ चौड़ा और एक हाथ गहरा गड्ढा खोेदें। खोदने के बाद निकाली हुई सारी मिट्टी फिर गड्ढे में भर दें। यदि मिट्टी शेष बच जाए तो वह उत्तम भूमि है। यदि मिट्टी गड्ढे के बराबर है तो वह मध्यम भूमि है और कम निकलती है तो वह अधम भूमि है।
● ऊपर की तरह गड्ढा खोदकर उसमें पानी भर दें। उत्तर दिशा की ओर सौ कदम चले, फिर लौटकर देखें। यदि गड्ढे में पानी उतना ही रहे तो वह उत्तम भूमि है।
राशि फलादेश
मेष राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यतीथ रहेगा। प्रेम- संतान मध्यम रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। सूर्य को जल दें।
वृषभ राशि-
आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा कासंयोग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामले फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथहोगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा होगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि-
भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार।प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि-
परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम । प्रेम- संतान मध्यम । व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि-
जीवन में रंगीनियां बढ़ेंगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत सोहादपूर्ण तरीके से जीएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम- व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि-
शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम प्रेम संतान अच्छा व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि-
भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसानकरेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने पढ़नेमें समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान मध्यम ।व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि-
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कलह भी संभव हैं। स्वास्थ्य मध्यम प्रेम संतान अच्छा । व्यापार अच्छा लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि-
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि
धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में भी वृद्दि होगी, लेकिन कुटुंब से न उलझें। धन का निवेश न करें। बाकी स्वास्थ्य ठीक ठाक । प्रेम संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि
स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। ओजस्वी- तेजस्वी बने रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
