पंचांग
05 अगस्त, शनिवार,14 श्रावण (सौर) शक संवत् 1945, 20 श्रावण मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2080,17 मोहर्रम सन् 1445, श्रावण अधिक कृष्ण चतुर्थी (विक्रमी संवत्) प्रात 9.41 बजे तक उपरांत पंचमी। चंद्रमा मीन राशि में (दिन-रात)। प्रात 09 बजे से प्रात 10.30 बजे तक राहुकालम्। पंचक। गण्डमूल रात्रि 02.54 मिनट से।
वास्तु सलाहक्या
मोबाइल नंबर का जीवन पर कोई प्रभाव पड़ता है? -● मोबाइल नंबर में 84 का कॉम्बिनेशन होने से जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने की आशंका। 45 के कॉम्बिनेशन वाला व्यक्ति बंधन में फंसा महसूस करेगा। 64 के कॉम्बिनेशन वाले को त्वचा रोग की आशंका।
राशि फलादेश
मेष
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पिता से धन प्राप्ति होगी।
धनु
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में सुधार व लाभ के मौके मिलेंगे। भवन के रख-रखाव तथा सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।
सिंह
मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। वस्त्रों व गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
वृष
मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें, कठिनाई आ सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा का योग है।
कन्या
मन प्रसन्न तो रहेगा। पर, आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे।
मकर
मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा का योग है।
मिथुन
बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के मौके मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग हैं।तुला आत्म संयत रहें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। नौकरी के लिए परीक्षा कार्यों में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
कर्क
आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी। पर, मन परेशान भी हो सकता है। आत्म संयत रहें। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक :
मन प्रसन्न रहेगा । आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि होगी । वाहन की प्राप्ति हो सकती है।
कुंभ :
वाणी में मधुरता रहेगी । आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। पर, धैर्यशीलता बनाए रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
मीन :
मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें । क्रोध से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना । परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। यात्रा खर्च बढ़ेंगे।
