पञ्चांग
19 सितंबर, मंगलवार, 28, भाद्रपद (सौर) शक संवत् 1945, 03, आश्विन मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2080, 03, रबिउल्लावल सन् 1445, भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी (विक्रमी संवत्) दोपहर 01.44 मिनट तक। विष्कुंभ योग, विष्टी (भद्रा) करण दोपहर 01.44 मिनट तक। चंद्रमा तुला राशि में (दिन-रात)।सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। शरद् ऋतु। दोपहर 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। भद्रा दोपहर 01.44 मिनट तक। सिद्धि विनायक व्रत।
वास्तु सलाह
मेरी बेटी का जन्मांक 2 है। कृपया उसके बारे में कुछ बताएं?
● जिन व्यक्तियों का जन्मांक 2 होता है, ऐसे व्यक्ति आमतौर पर स्वभाव से सरल होते हैं। ये लोग बहुत भावुक होते हैं। ये अच्छे मित्र होते हैं। आसानी से किसी का बुरा नहीं करते। परंतु बहुत संवेदनशील भी होते हैं।
● छोटी-छोटी बातें इन्हें दुख दे जाती हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है।
● इन्हें चांदी के ग्लास से पानी पीना शुभ फलदायी होता है। सोमवार को एक चांदी की चेन अपनी मां से लेकर पहनें। जेब में सफेद रूमाल रखें।
राशि फलादेश
मेष:
नौकरी चाकरी की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा दुखी रहेगा। स्वय का स्वास्थ्य भी बहुत साथ नहीं देगा। प्रेम संतान भी मध्यम है। थोड़ा-सा बचके पार करने लायक ये समय है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
वृषभ:
पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। डिस्टर्बिंग समय है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन:
मिथुन राशि की स्थिति मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। बच्चों के सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।
कर्क:
घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि और वाहन की खरीदारीमें प्रॉब्लम आएगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीकहै। क्रोध पर काबू रखें। व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पासरखें।
सिंहः
स्वास्थ्य सही है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। धन का आगमन होगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
कन्या:
आग के गोला बने हुए हैं। क्रोध पर काबू रखिएगा।जीवनसाथी के साथ थोड़ा संयमित रहिएगा। प्रेम संतानमध्यम और व्यापार ठीक-ठाक है। धन हानि के संकेत हैं।इसलिए निवेश मत करिएगा । लाल वस्तु का दान करें।
तुला:
खर्च की अधिकता मन को परेशानी करेगा। सरकारी तंत्र का गाज गिर सकता है। पिता से अनबन संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल देते रहें।
वृश्चिक:
चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन हो रहा है। मन खिन्न रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम संतान मध्यम और व्यापारलगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें ।
धनुः
मन अप्रसन्न रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम संतान अच्छा है और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।
मकर:
व्यवसाय पर ध्यान रखें और कोई नए व्यवसाय कीशुरुआत ना करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। पिताके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है।कालीजी को प्राणाम करते रहें।
कुंभ:
मान-प्रतिष्ठा से कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य नरम-गरम प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन:
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बहुत, बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।