पञ्चांग
06, सितंबर, बुधवार,15, भाद्रपद (सौर) शक संवत् 1945, 21, भाद्रपद मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2080,19, सफर सन् 1445, भाद्रपद कृष्ण सप्तमी (विक्रमी संवत्) दोपहर 03.38 बजे तक। कृत्तिका नक्षत्र प्रात 09.20 बजे तक तदनंतर रोहिणी नक्षत्र, हर्ष योग, बव करण, चंद्रमा वृष राशि में (दिन-रात)सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक राहुकालम्। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (स्मार्त गृहस्थियों के लिए)।
वास्तु सलाह
मैं जब अपने बेडरूम में जाता हूं, तो मेरा सिर भारी रहने लगता है। बड़ा अजीब रहता है। बेडरूम बना हुआ भी दक्षिण पश्चिम में है। इसका क्या हल हो सकता है।
● आपके नक्शे के अनुसार आपके बेडरूम के ऊपर पानी की टंकी है, जो ठीक नहीं होती। सिर के ऊपर इतना वजन और घूमता हुआ पानी तनाव और भारीपन बढ़ाता है। दोनों में से किसी एक जगह को शिफ्ट करने की कोशिश करें।
● यह संभव नहीं है तो आप अपने बेडरूम में फाल्स सीलिंग करवा लें। यह भी नहीं कर सकें, तो कम से कम अपने बेड को टंकी के नीचे से हटाएं।
राशि फलादेश
मेष:
धन आगमन होता रहेगा। जीवन में मिष्ठान भोजन या सुरुचि पूर्ण भोजन मिलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
वृषभ:
सकारात्मक ऊर्जा संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान अभी मध्यम चल रहा है। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी जीवन में हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन:
चिंताकारी श्रृष्टि का सृजन होगा खर्च की अधिकतामन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यमऔर व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क:
स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। यात्रा में लाभ होगा। रुकाहुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया दिख रहा है। शिवजीको प्रणाम करते रहें।
सिंह:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम- संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या:
जोखिम से उभर चुके हैं। काम चलने लगेगा। स्वास्थ्यमें सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छाहै। यात्रा में लाभ होगा। कालीजी को प्राणाम करें।
तुला:
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। कालीजी को प्राणाम करें।
वृश्चिक:
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिकाकी मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करें।
धनुः
शत्रुओं पर विजय पाएंगे रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करें।
मकर:
भावुक होकर कोई निर्णय अभी ना लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। प्रेम में तू-तू, मय-मय, बच्चों के सेहत नरम-गरम बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ नरम है। कालीजी को प्राणाम करें।
कुंभ:
भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन:
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
