पञ्चांग
2 सितंबर, शनिवार, 11 भाद्रपद (सौर) शक संवत् 1945, 17 भाद्रपद मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2080, 15 सफर सन् 1445, विक्रमी संवत् भाद्रपद कृष्ण तृतीया रात्रि 08.50 बजे तक, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 12.31 बजे तक, वणिज करण, चंद्रमा मीन राशि में (दिन-रात)सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। शरद् ऋतु। प्रात 09 बजे से प्रात 10.30 बजे तक राहुकालम्। पंचक। भद्रा प्रात 10.21 बजे से रात्रि 08.50 बजे तक। कज्जली तृतीया। गंडमूल दोपहर 12.31 बजे से।
वास्तु सलाह
मेरे और मेरे पति के बीच झगड़े नहीं होते, पर दांपत्य जीवन की मधुरता नहीं है। कोई उपाय बताएं।
● आपके घर के नक्शे के अनुसार शयनकक्ष उत्तर पूर्व दिशा में है, जो पति- पत्नी के लिए अच्छा नहीं होता। इस दिशा में बेडरूम होने से दांपत्य जीवन बहुत मधुर तथा सुखमय नहीं होता। इस बेडरूम को छोड़कर कोई दूसरा बेडरूम बनाएं। संभव नहीं है तो अपना बेड कमरे की दक्षिण दीवार पर लगाएं। आपका ड्रॉइंग रूम दक्षिण-पश्चिम में है। प्रतिदिन कुछ समय वहां पर आप दोनों पति- पत्नी अवश्य बिताएं। अपने सिरहाने एक हंस का जोड़ा रखें। सिरहाने मोर पंख लगाएं।
राशि फलादेश
मेष:
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम संतान बहुत बढ़िया, व्यापार भी ठीक-ठाक, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें। कोई भी काली वस्तु का दान करें।
वृषभ:
रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य फिर भी मध्यम रहेगा। प्रेम संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन:
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी मेंविजय मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। भगवान विष्णु को प्राणाम करते रहें ।
कर्क:
चली आ रही परेशानी दूर होगी। राह के रोड़े हट जाएंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह:
चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या:
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। शुभता बनी रहेगी।प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु कादान करें।
तुला:
शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। पूर्ण ज्ञानकी प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्यनरम गरम, प्रेम- संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीलीवस्तु का दान करें।
वृश्चिक:
भावुकता पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनुः
कलहकारी श्रृष्टि का सृजन होगा लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर :
व्यापार दृष्टिकोण से सुखद समय है। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगी। लेकिन व्यापार आज के दिन अच्छा नहीं है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
कुंभ:
निवेश करने से बचें। अधिक बोलने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन:
ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
