आज का पञ्चांग और व्रत , त्यौहारक्या है आजकी वास्तु सलाह
पञ्चांग
पंचक। नाग पंचमी। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। प्रात 10.30 से मध्याह्न 12 बजे तक राहुकालम्।
07 जुलाई, शुक्रवार,16 आषाढ़ (सौर) शक 1945, 23 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2080,18 जिलहिज सन् हिजरी 1444, श्रावण कृष्ण पंचमी रात्रि 12.17 बजे तक उपरांत षष्ठी, शतभिषा नक्षत्र रात्रि 10.15 बजे तदनंतर पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र आयुष्मान योग रात्रि 08.29 बजे तक पश्चात सौभाग्य योग, कौलव करण, चंद्रमा कुंभ राशि में (दिन-रात)।
वास्तु सलाह
घर में पूजा घर बनवाते समय साज-सज्जा व आकर्षक मूर्तियों के साथ-साथ वास्तु के कुछ नियमों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
● घर के पूजाघर में कोई मूर्ति 9 इंच से ऊपर की नहीं होनी चाहिए।
● पूजा घर में खंडित मूर्तियां नहीं होनी चाहिए।
● मूर्तियों का मुख एक-दूसरे के सामने सामने नहीं होना चाहिए।
● घर में खड़ी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति नहीं होनी चाहिए।
● पूजा घर में खंडित मूर्तियां नहीं होनी चाहिए।
● सभी देव मूर्तियों, चित्रों के भाव मुस्कुराते हुए होने चाहिए। रौद्र रूप वाली मूर्तियां नहीं होनी चाहिए।
राशि फल
मेष
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कारोबार में परिश्रम बढ़ेगा। परंतु यथानुरूप परिणामों में कमी रहेगी। माता-पिता से धन मिल सकता है।
सिंह
मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। पैतृक कारोबार में सुधार होगा।
धनु
मन अशांत रहेगा। पर, आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
मकर
मन परेेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
वृष
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
कन्या
मन परेशान हो सकता है। बेकार के झगड़ों से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे।
कुंभ
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाईआ सकती है। लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।
तुला
मन प्रसन्न रहेगा। पर, बेकार के झगड़ों में न पड़ें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। पिता से धन प्राप्ति होगी।
मीन
अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं।
कर्क
आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन परेशान रहेगा। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।