पञ्चांग
14 अगस्त, सोमवार, 23 श्रावण (सौर) शक संवत् 1945, 29 श्रावण मास प्रविष्टे (पंजाब पंचांग) 2080, 26 मोहर्रम सन् 1445, श्रावण अधिक कृष्ण त्रयोदशी (विक्रमी संवत्) प्रात 10.26 बजे तक पश्चात चतुर्दशी। चंद्रमा कर्क राशि में (दिन-रात)। प्रात 07.30 बजे से 09 बजे तक राहुकालम। भद्रा प्रात10.26 बजे से रात्रि 11.35 तक।
वास्तु सलाह
शयन को लेकर वास्तु के क्या नियम हैं?
● वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोने से अच्छी और गहरी नींद आती है। पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना ज्ञान एवं आध्यात्मिक ज्ञान के लिए अच्छा होता है। उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना कभी उचित नहीं होता। इससे बेचैनी, तनाव एवं अशांति होती है।
राशि फलादेश
सिंह
व्यर्थ के मानसिक तनाव से बचें। मन परेशान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता होगी।
धनु
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।
मेष
मानसिक शांति बनाए रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परंतु मन परेशान भी हो सकता है।
वृष
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सहयोग बनाकर रखें।
कन्या
मन प्रसन्न तो रहेगा, किंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मकर
मन अशांत रहेगा। मन में नकारात्मकता से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी।
मिथुन
आशा-निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। नौकरी में परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद।
तुला
आत्मविश्वास भपूर रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व विवाद से बचें। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
मीन
संयत रहें। व्यर्थ के झगड़ों आदि से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
वृश्चिक :
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कर्क :
मन अशांत रहेगा। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं।
कुंभ :
आत्मविश्वास बहुत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
