पञ्चांग
11 जुलाई, मंगलवार, 20, आषाढ़ (सौर) शक सवंत् 1945, 27, आषाढ़ मास प्रविष्टे 2080 (पंजाब पंचांग), 22, जिलहिज सन् हिजरी 1444, श्रावण कृष्ण नवमी (विक्रमी संवत्) सायं 06.05 मिनट तक उपरांत दशमी, अश्विनी नक्षत्र सायं 07.04 मिनट तक तदनंतर भरणी नक्षत्र, सुकर्मा योग प्रात 10.52 मिनट तक पश्चात धृति योग, तैतिल करण, चंद्रमा मेष राशि में (दिन-रात)।
सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। सायं 03 बजे से 04.30 मिनट तक राहुकालम्।
वास्तु सलाह
यदि चलती हुई फैक्ट्री बंद हो गई है और कर्ज भी हो तो ये वास्तु उपाय करें, लाभ होगा
● फैक्ट्री के फर्श का ढलान उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। ढलान दक्षिण या पश्चिम की ओर होगा तो यह भारी नुकसान का कारण बन सकता है। इस ढलान को भरकर ढलान उत्तर या पूर्व की ओर करना हितकारी रहेगा।
● फर्श की तरह छत का ढलान भी उत्तर-पूर्व की ओर ही होना चाहिए।
● फैक्ट्री में कोई अन्य दिशा ऊंची है तो दक्षिण-पश्चिम कोण में एक खंभा लगाएं, जो ऊंचाई में सबसे ऊंचा हो। ऐसा करने से नाम, यश और लोकप्रियता बढ़ती है।
● अग्नि कोण में जनरेटर या बायलर रखें। पानी की बोरिंग ईशान कोण में करवाएं।
राशि फलादेश
सिंह
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्म संयत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
मेष
मन प्रसन्न रहेगा। माता का सान्निध्य मिलेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृष
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है।
कन्या
मन अशांत रहेगा। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।
मकर
अभी मानसिक परेशानियां रहेंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
तुला
मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परंतु व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ
आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। निवेश से बचें। वाहन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन
मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव में कुछ कमी आ सकती है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। फिर भी आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन
वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आय में कमी व खर्च अधिक हो सकता है।
