पञ्चांग
18 जुलाई, मंगलवार, 27, आषाढ़ (सौर) शक संवत् 1945, 02 श्रावण मास प्रविष्टे 2080 (पंजाब पंचांग), 29, जिलहिज सन् हिजरी 1444, श्रावण (अधिक) शुक्ल प्रतिपदा (विक्रमी संवत्) रात्रि 02.10 मिनट तक उपरांत द्वितीया पुष्य नक्षत्र (दिन-रात), किस्तुघ्न करण, चंद्रमा कर्क राशि में (दिन-रात)।
सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। वर्षा ऋतु। प्रथम (अधिक) श्रावण शुक्ल पक्ष प्रारंभ। पुरुषोत्तम (मल) मास प्रारंभ।
वास्तु सलाह
हम परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध कैसे सुधारें?
● घर के दक्षिण-पश्चिम कोण की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए असली स्फटिक के दो गोलों का इस्तेमाल करें। इन्हें प्रयोग करने से पहले एक हफ्ते तक नमक के पानी में रखें। उसके बाद धोकर कांच की प्लेट में रखें। इन्हें धूप में तीन घंटे रखकर दोबारा घर के अंदर रख दें।
● दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपने परिवार के सदस्यों का मुस्कराता हुआ चित्र लगाएं।
● घर में महाभारत या युद्ध के मैदान जैसे हिंसक चित्र न लगाएं।
● चाकू, छुरी, कैंची, सुई आदि वस्तुएं खुली न रखें तथा रसोई में भी लटकाकर न रखें।
राशि फलादेश
मेष
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
धनु
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।
सिंह
मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक तनाव से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
वृष
आत्मविश्वास तो भरपूर होगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है।
मकर
मन अशांत रहेगा। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।
तुला
पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कुंभ
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
वृश्चिक
मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
मीन
आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार विस्तार के लिए पिता से धन मिल सकता है।
कर्क
आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन अशांत हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार विस्तार के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा।
