अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
महिलाओं के खिलाफ अपराध, चोरी, लूट, नशे का कारोबार और हत्या जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी भी सुरक्षित नहीं हैं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा खुलेआम मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जैसे शांत शहर में अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, इसके बावजूद भी संबंधित बाबा की गिरफ्तारी न होना कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
इससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।
अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के कारण निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की सुरक्षा के बजाय अपनी छवि बचाने तक सीमित हो गई है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, पुलिस तंत्र को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए तथा महिलाओं और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विनोद वैष्णव, आनंद बिष्ट, नारायण दत्त पाण्डेय, एडवोकेट कुंदन भंडारी, एडवोकेट केवल सती, बार एसोसिएशन सचिव विनोद फुलारा, निर्मल रावत, बीके पाण्डे, गोविंद मेहरा, पार्षद दीपक कुमार, अनूप भारती, मुकेश कुमार, एडवोकेट हिमांशु मेहता, धनंजय साह, सुभाष रौतेला, विजय कनवाल, दानिश खान, फेमिना खान, ललित सतवाल, साहबुद्दीन, शरद साह, दीपा साह, रविंद्र टम्टा, दीपक भट्ट, नरेश बराकोटी, जगदीश पाण्डेय, पंकज पाठक, हरेंद्र रावत एवं पारितोष जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
