नैनीताल : नैनीताल जिले से जुडा एक बड़ा हादसा सामने आ रहा है यहाँ यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित हो कर खाई मे जा गिरी। मिली हुई सुचना के अनुसार बताया जा रहा है की इस बस में 32 से भी ज़्यादा मुसाफिर सवार थे। इस घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल ने SDRF को दी कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें 32 लोग सवार होने की संभावना है। सूचना मिलने के तुरंत बाद SDRF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल और खैरना से तत्काल रेस्क्यू करने के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गयी है। जिसके बाद SDRF रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों ओर स्थानीय पुलिस के साथ मिल कर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार मुसाफिरो मे से 18 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू करके उपचार के लिए अस्पताल पहुँचा दिया गया है। अभी भी SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।
