अपने पति की लम्बी उम्र के लिए सभी शादी शुदा स्त्रियां करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती है। यह त्योहर हर हिंदू सुहागन औरत के लिए बहुत खास होता है। करवा चौथ हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। साथ ही इस दिन चौथ माता गणपति की विशेष पूजा भी की जाती है। इस त्योहार की धूम पंजाब में ज्यादा देखने के लिए मिलती है. इस व्रत को रखने से पहले हर सास अपनी बहू को सुबह के वक़्त के सर्गी देती है। जिसे खाकर हर सुहागन उपवास का संकल्प लेती हैं। रात में चांद देखने के बाद उसे अर्घ्य देकर पति की पूजा करके उसके हाथों पानी पीकर ये व्रत खोला जाता है। जिनकी शादी के बाद पहले करवाचौथ का त्योहार होता है। वो इसे भी धूमधाम से मनाती हैं. आपको दे की 1 नवंबर 2023 को शाम 05:44 बजे से रात 07:02 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। यानि जो भी सुहागन इस दिन व्रत रख रही हैं वो 1 घंटे 17 मिनट के समय के बीच ही पूजा कर लें। करवा चौथ का चांद इस साल 1 नवंबर 2023 को रात 08:26 बजे निकलेगा. चंद्रमा की पूजा के बिना ये व्रत पूरा नहीं माना जाता है. पंचांग देखकर ये समय निकाला जाता है।