अल्मोड़ा के कर्नाटक खोला स्थित श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन दर्शकों ने भव्य मंचन का आनंद लिया। मंच पर सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर प्रसंग तथा परशुराम-लक्ष्मण संवाद विशेष आकर्षण बने। राम का किरदार रश्मि कांडपाल, लक्ष्मण कोमल जोशी, सीता का वैष्णवी पवार और जनक का चिरंजीवी लाल वर्मा ने निभाया। वहीं सुनैना कंचन पाण्डे, रावण की भूमिका में पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दमदार अभिनय किया। अन्य पात्रों में अशोक बनकोटी (बाणासुर), अखिलेश सिंह थापा (परशुराम), एस.एस. कपकोटी (विश्वामित्र) तथा बन्दीजन-भावना मल्होत्रा एवं ममता कपूर, विभिन्न देशों के राजाओं के रूप में अमर बोरा, कमल जोशी, मनीष जोशी, राहुल जोशी, करन कुमार और विशाल बोरा ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।रामलीला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रधुनाथ सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि जगदीश नगरकोटी (स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि), संदीप श्रीवास्तव (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), हिमांशु बनौला (मंडल महामंत्री भाजपा) और विपिन बिष्ट (जिला संयोजक भाजयुमो) द्वारा किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने समिति संरक्षक बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कर्नाटक खोला की रामलीला अब अल्मोड़ा की सर्वश्रेष्ठ रामलीलाओं में गिनी जाती है। उन्होंने इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। रावण-बाणासुर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद में कलाकारों ने अपने दमदार संवादों और अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने तालियों और प्रशंसा के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मंचन को ऑनलाइन माध्यम से भी व्यापक सराहना मिली। इस अवसर पर मुख्य रूप से हयातसिंह बिष्ट, दिनेश चन्द्र जोशी, लीलाधर शर्मा, मोहन चन्द्र काण्डपाल, दिनेश चन्द्र तिवारी, आनन्द सिंह नयाल, भुबन चन्द्र कर्नाटक, लीलाधर कांडपाल, दयाकृष्ण जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी, मथुरा दत्त कांडपाल, जगदीश चन्द्र तिवारी, महेश कर्नाटक, बद्री प्रसाद कर्नाटक, रमेश चंद्र जोशी, कमलेश कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक, योगेश जोशी, गौरव काण्डपाल, कमल पालीवाल, दिनेश मठपाल, नन्दन बगडवाल, भुवन पाण्डे, हेम जोशी, देवेन्द्र गोस्वामी, प्रकाश मेहता, डॉ विद्या कर्नाटक, बन्दना जोशी, आशा मेहता, गीत पाण्डे, गीता जोशी, रश्मि कर्नाटक, बीना कर्नाटक, ललिता कर्नाटक आदि सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भावना मल्होत्रा द्वारा किया गया।
