नैनीताल जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर करीब सवा लाख से ज्यादा श्रद्धाल दर्शन करने के लिए पहुंचे। सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक श्रद्धालुों के दर्शन करने का क्रम बना हुआ था। हालांकि पिछले साल की तुलना में श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे। जिला प्रशासन और पुलिस ने ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के कैंची धाम में पहुंचने की उम्मीद जताते हुए व्यवस्थाएं की थीं। प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के चलते इस बार कैंची मेला और व्यवस्थित ढंग से सुचारु हुआ। मंदिर पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को भवाली, खैरना की ओर दो-दी किमी लंबी कतार में खड़े रहना पड़ा। इसके बाद बारी-बारी से श्रद्धालु मुख्य गेट से प्रवेश कर दूसरे गेट से बाहर निकले।
