
उत्तराखंड राज्य में कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को लोअर पीसीएस भर्ती का अधियाचन तैयार कर भेज दिया है। इस अधियाचन में 117 पदों पर भर्ती की संस्तुति की गई है। प्रदेश में लोअर पीसीएस की आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। वहीं, अधियाचन में राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। इसके तहत कुल सात पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें नायब तहसीलदार के तीन, उप कारापाल का एक, पूर्ति निरीक्षक के तीन पद शामिल हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती –
नायब तहसीलदार – 36
उप कारापाल- 14
पूर्ति निरीक्षक- 36
विपणन निरीक्षक- 06
आबकारी निरीक्षक- 05
जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी- 04
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक – 02
गन्ना विकास निरीक्षक – 06
खांडसारी निरीक्षक- 03
श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 05