आज के समय मे बेरोजगारी राज्य की सबसे बड़ी समस्या है। अगर आपको भी नौकरी की चिंता सता रही है तो यह खबर आपकी चिंता को दूर करने वाली है। जी हाँ आपने सही सुना हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। उत्तराखंड राज्य के तमाम विभागों में बंपर भर्तियां निकलने वाली है। जहां आप समय से आवेदन कर अपना भविष्य संवार सकते हैं। आप इन भर्तियी से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आप लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं। राज्य में अलग-अलग विभागों में कई भर्तियां आने वाली हैं। लेकिन बहुत सी बार ऐसा होता है की युवाओं को इस बारे मे कुछ पता ही नहीं लग पाता है और आप लोग नौकरी के लिए तय समय पर आवेदन नहीं कर पाते हैं। उत्तराखंड में किन-किन पदों पर भर्तियां आ रही हैं, आपको विस्तार से बताते हैं।नौकरी पाने के लिए इस तरह से करें आवेदन-सबसे पहले आपको अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की वेबसाइट या वहां से निकलने वाले विज्ञापनों पर अपनी नजर बनाकर रखनी चाहिए। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की तरफ से बीते हफ्ते स्नातक स्तरीय भर्ती निकाली गई है, जिसमें समूह ख की आईटीआई प्रधानाचार्य ग्रेड 2 भर्ती का भी विज्ञापन जारी किया गया है। लोक सेवा आयोग 23 अक्टूबर से इन भर्ती के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर देगा. 226 पदों पर यह भर्तियां निकाली गई हैं, जिसमें 27 नवंबर तक आप त्रुटि सुधार सकते हैं।
इन पदों पर निकली भर्ती-
•-इस भर्ती में समाज कल्याण अधिकारी के 16 पदों पर
•-सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 5 पदों पर
•-मुंशी के 7 पदों पर
•-स्थायी लोक अदालत में रीडर के 7 पदों पर
•-कार्यालय सहायक यूजेवीएनएल के 10 पदों पर
•-फोरमैन परिसंपत्ति के 1 पद पर
•-समीक्षा अधिकारी 3 पदों पर
•-कार्यालय सहायक पिटकुल के 10 पदों पर
•-क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी 33 पदों पर
•-ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर 137 भर्तियां निकाली गई हैं।
दिव्यांगों को मिलेगी शुल्क में छूट-
आवेदन के शुल्क मे दिव्यांगों को बाकियो के मुक़ाबले मे आधी छूट दी जा रही है। जहां आवेदन में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी ₹300 का शुल्क अदा करेंगे वही एसटी, दिव्यांग के लिए 150 रुपए का शुल्क रखा गया है।इसके साथ ही लोकसभा आयोग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में फोरमैन के पदों की भर्तियां निकाली गई हैं इसमें भी आप 10 नवंबर तक आवेदन भर सकते हैं। मौजूदा समय में 31 पदों पर यह भर्तियां निकली हैं। जिसमें मैकेनिक इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर, रेफ्रिजरेशन, एयरकंडीशनर और ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। लोक सेवा आयोग ने इसके लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 5 नवंबर को उनकी परीक्षा होनी है। इसमें लोक सेवा आयोग ने जेई भर्ती का आवेदन भी वेबसाइट पर अपलोड किया है. इस भर्ती में भी निर्धारित से अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को मौका देने की बात कही है। साल 2021 में यह भर्ती पेपर लीक के बाद रद्द हो गई थी। लिहाजा अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर इससे संबंधित पूरी जानकारी भी ले सकते हैं।
होमगार्ड की भर्ती-
राज्य में नए साल से पहले ही साल 2023 में 2081 पदों पर पुरुष और महिलाओं के होमगार्ड की भर्ती भी होनी है। जिसके लिए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इन भर्तियों की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इसमें 220 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्तियां होनी है और यह भर्ती 13 जिलों में होगी।
•-जिसमें हरिद्वार में 101 पदों पर
•-देहरादून में 59 पदों पर
•-उधम सिंह नगर में 21 पदों पर
•-उत्तरकाशी में 12 पदों पर
•-पौड़ी गढ़वाल में 20 पदों पर
•-रुद्रप्रयाग में 9 पदों पर
•-पिथौरागढ़ में 9 पदों पर
•-बागेश्वर में 5 पदों पर
•-टिहरी में 5 पदों पर
•-चमोली में 4 पदों पर
•-चंपावत में 4 पदों पर
•-अल्मोड़ा में 1 पदों पर
•-नैनीताल में 129 पदों पर भर्तियां होनी है। ऐसे में जल्द ही होमगार्ड कि भारतीयों के लिए भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
