उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 21 जून शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर कर्णप्रयाग के भराड़ीसैण में 800 से अधिक लोगों के साथ योग किया। उनके साथ मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, योग गुरु भारत भूषण और कई देशों के राजनयिक उपस्थित रहे। साथ ही इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड की अपनी योग नीति का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर योग के प्रति उनका उत्साह भी सराहा।
