उत्तराखंड राज्य से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप नौकरी पाने का सपना देख रहे है, तो यह खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है। आपको बता दे की राज्य में अब महिला होमगार्ड के बाद पुरुष होमगार्ड की भर्ती निकलने की तैयारी चल रही है। आपको बता दे की इस बार धामी सरकार 300 पुरुष होमगार्ड भर्ती करने का प्रस्ताव लाने जा रही है। इस पर शासन में मंथन चल रहा है। और जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की भी उम्मीद है। प्रदेश में होमगार्ड का मुख्य कार्य पुलिस के सहायक के रूप में कार्य करना है। इसके तहत उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा बनाने, आपातकाल के समय व आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था में सहयोग करना है। प्रदेश में अभी होमगार्ड के 6411 पद स्वीकृत हैं। इनमें सापेक्ष 5600 से अधिक होमगार्ड तैनात हैं। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही 300 महिला होमगार्ड की भर्ती परीक्षा शुरू की है। इस प्रकार अभी भी इनके 500 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। जिलों से लगातार होमगार्ड की मांग शासन से की जा रही है। इसे देखते हुए अब इन पदों को भरने की कवायद चल रही है। इसके तहत पहले चरण में 300 पदों को भरा जा सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। यह देखा जा रहा है कि जिलों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष अभी कितने होमगार्ड कार्य कर रहे हैं और इनकी जरूरत कहां-कहां पर है। इसके बाद इन पदों को स्वीकृति दी जाएगी।
