
भारतीय वायु सेना की स्थापना 08 अक्टूबर 1932 को हुई थी और इस तरह इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दे की भारतीय वायु सेना भारतीय सशस्त्र बलों का एक हिस्सा है जो देश के लिए हवाई सुरक्षा, और हवाई निगरानी का महत्वपूर्ण कार्य करता है।आज भारतीय वायुसेना अपना 91वां स्थापना दिवस माना रही है। इस उपलक्ष पर भारतीय वायुसेना में बड़ा बदलाव किया गया है। आज वायुसेना को अपनी नई पहचान मिल गई है। वायुसेना का आज से अपना झंडा बदल गया है।नए झंडे का अनावरण आज 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया गया। यहां एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने नए ध्वज का अनावरण किया। इसके साथ ही वायुसेना ने यहां दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। कई लड़ाकू विमानों समेत सेना के बेड़े में शामिल जहाजों ने उड़ान भरके, यह दिखाया कि क्यों भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेनाओं में से एक है।