आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 100 रनों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 411 रन बनाए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की ऐतिहासिक पारी अहम रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमट गई।
