आज शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप फाइनल मैचइस बीच मैच के टाइम की बात की जाए तो मैच भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे शुरू होगा। भारतीय टीम ने अपने सारे मैच इस विश्व कप में शाम के सात बजे ही खेले हैं। आपको पता ही है कि इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा और तभी पता चला जाएगा कि कौन सी टीम पहले बैटिंग करेगी। साथ ही इसका भी खुलासा हो जाएगा कि कौन सी टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगी। मैच अगर पूरे 40 ओवर तक चला तो करीब साढ़े दस बजे तक खत्म हो जाएगा। इसके बाद जो भी टीम चैंपियन बनेगी, उसे ट्रॉफी दी जाएगी। चूंकि ये फाइनल मैच है, इसलिए मैच के बाद भी काफी कार्यक्रम होंगे, जो करीब 12 बजे तक चलते रहेंगे।
