भारत टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जमकर रन बरसाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ा मुकाबला दिया, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने 7 रन से मैच जीतकर टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया
#IndiaVsEngland #T20WorldCup2026 #TeamIndia #INDvsENG #Cricket #TeamIndiaWin #FinalBound #WankhedeStadium #IndianCricket #SemifinalWin
