अल्मोड़ा जिले से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां आज दिनांक 06 जुलाई शनिवार को भारी बारिश के चलते थाना भतरौजखान क्षेत्र में मोहान के समीप छोटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते रामनगर रानीखेत रोड पर यातायात बाधित है रूट को डाइवर्ट कर वाया भौनखाल चिमटाखाल मोहान को यातायात चालू किया गया है।
थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। आने जाने वाले यात्रियों को डाइवर्ट रूट की जानकारी दी जा रही है।
