आज की भाग दौड़ भारी ज़िन्दगी में हम दूसरे कामो में इतना उलझ गए है की अपने ऊपर ध्यान देना ही भूल गए है। हमारे लिए स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। लेकिन आज के समय में ख़राब जीवनशैली की वजह से हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। जिसकी वजह से इन हमें कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं अतः हमें स्वस्थ रहने के लिए अपना ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। यदि अपने दिन प्रतिदिन के जीवन में हम कुछ बातों का ख्याल रखें तो ऐसे में हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस लेख में आज हम कुछ ऐसे नियम बताएँगे जो स्वस्थ रहने के लिए ज़रूरी हैं। तो आइए इन्ही नियमों के साथ अपने लेख की शुरुआत करते हैं।
1.रोजाना वर्कआउट या व्यायाम करें-
स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट करना अत्यंत जरूरी है। हमें प्रतिदिन 30 से 40 मिनट तक व्यायाम करना चाहिए। प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर में ऊर्जा की एक प्रणाली बनी रहती है। इसी के साथ साथ यदि शरीर में एक्स्ट्रा फ़ैट या वसा मौजूद है तो वह भी ख़त्म हो जाता है। सुबह उठकर व्यायाम करना शरीर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है। योगा तथा ध्यान लगाना भी एक अच्छी प्रक्रिया है।
2.रोजाना सुबह नाश्ता करना है ज़रूरी-
स्वस्थ रहने के लिए समय के अनुसार काम करना चाहिए जैसे समय पर नाश्ता करना। सुबह सही समय पर नाश्ता करने की आदत डालनी चाहिए। एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई है कि जो लोग नाश्ते में पोषण से भरपूर चीज़ें लेते हैं वे पूरा दिन तरोताज़ा महसूस करते हैं। इसी के साथ उनका वज़न भी संतुलित रहता है।
3.रोजाना संतुलित आहार का सेवन करे-
हम जो खाते पीते है उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उदाहरण के लिए यदि हम तली भुनी चीज़ें, कोल्ड ड्रिंक तथा जंक फ़ूड इत्यादि खाते पीते हैं तो हमारे शरीर में वसा बढ़ने लग जाती है। ये चीज़ें हमें ना सिर्फ़ मोटा करती हैं साथ ही साथ हमें कई बीमारियों की तरफ़ भी ले जाती हैं। इसी तरह यदि हम अपने आहार में हरी सब्ज़ियां, मछली, अंडे, फल, दूध इत्यादि चीज़ों को शामिल करते हैं और इनका सेवन करते हैं तो ऐसे में ना सिर्फ़ हम फ़िट रहते हैं बल्कि बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसलिए अपने आहार को संतुलित रखना बेहद ज़रूरी है। इस बात का ख्याल रखें कि अपने आहार में संतुलित मात्रा में प्रोटीन्स, विटामिन्स तथा अन्य मिनरल्स की मात्रा अवश्य शामिल करें।
4.रोजाना पर्याप्त जल का सेवन करें–
स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। ज़्यादातर देखा जाता है कि लोग सुबह उठकर सबसे पहले चाय पीते हैं। स्वास्थ्य के नज़रिए से यदि देखा जाए तो ये आदत सही नहीं है। सुबह ख़ाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए बल्कि चाय पीने से पूर्व ख़ाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है। इसी के साथ हमें पूरे दिन पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। सीडीसी/CDC की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक व्यस्क व्यक्ति को लगभग 5-6 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।
5.रोजाना पर्याप्त नींद लेना-
अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखना चाहते तो रोजाना सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को जल्दी सोना चाहिए। रात में जल्दी सोने से हमें सुबह जल्दी उठने में मदद मिलती है। यहाँ तक कि जल्दी सोने के बाद अगर हम सुबह जल्दी उठ भी जाते हैं तब भी हमारी नींद पूरी हो जाती है। हमें जितने घंटों की नींद लेनी चाहिए उतने घंटों की नींद हमें मिल जाती है। जिससे हमारे शरीर की विभिन्न प्रक्रियाएं भी सही ढंग से होती हैं।
