हेल्दी रहना है तो अपने दिन की शुरुआत भी हेल्दी चीजों से करनी होगी। सुबह का वक्त दिन का सबसे जरूरी होता है, इसलिए आपको खाली पेट कुछ ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक, एक्टिव और हेल्दी रखें। फलों की लिस्ट में ऐसा ही एक फल ‘पपीता’ है।
स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद फल
पपीता न सिर्फ स्वाद से भरपूर होता है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद फल है। इस फल में फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट के साथ विटामिन A, B, C और E भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सिर्फ इतना ही नही, ल्यूटिन और जेक्सथिन कैरोटेनॉयड्स जैसे तत्व भी पपीते में पाए जाते हैं ये इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं।
खाली पेट पपीते के सेवन के फायदे-
कब्ज में राहत-
रोज सुबह काली पेट पपीता खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहता है। चूंकि पपीते में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे खाने के बाद आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी और आपका पेट भी बिना किसी मुश्किल के नियमित रूप से साफ हो जाएगा। यह फल एसिडिटी और इनडाइजेशन की समस्या भी दूर कर सकता है।
वेट लॉस में मददगार-
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करें। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। पपीता खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बचे रहेंगे।
इम्यूनिटी–
पपीता विटामिट C के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है। यही वजह है कि इस फल का खाली पेट सेवन करने से इम्यूनिटी होती है और तो और आप बीमारियों और इन्फेक्शन की चपेट में आने से भी बचे रहते हैं। इसके अलावा, इससे बॉडी भी डिटॉक्स होती है।
दिल के लिए हेल्दी-
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है या डायबिटीज, दिल की बीमारी और मोटापे की समस्या है तो आपको रोजाना खाली पेट पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है। पपीते में पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद तत्व है।
