उत्तरप्रदेश के हथरस में आज से कुछ दिन पहले सत्संग के दौरान मची भगदड़ को लेकर ‘भोले बाबा’ यानी सूरजपाल का आज पहली बार कैमरे के सामने बयान आया है। इस घटना को लेकर सूरजपाल का कहना है कि वह इस घटना से बहुत ज्यादा दुखी है। लोगों को प्रशासन पर विश्वास रखना चाहिए। इस घटना में शामिल किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। दुख की इस घड़ी में प्रभु लोगों को इससे उबरने की शक्ति दे। जानकारी के लिए बता दे कि हाथरस में दो जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ से लोगो की मौत का आंकड़ा 121 पर पहुंच गया था। जबकि 35 लोग घायल हुए। इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक भी व्यक्त किया था। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख जताते हुए उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया।
