Haryana Chunav Result 2024 Live: हरियाणा में चुनाव के सुरूवाती रुझान को देखते हुए लग रहा था की कांग्रेस सरकार बना सकती है । लेकिन अब पासा पलट के बीजेपी की झोली में दिख रहा है । बीजेपी अब तीसरी बार सरकार बना सकती है ।पार्टी राज्य के 90 में से 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस शुरुआती बढ़त के बाद अब 37 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन कर सीएम नायब सैनी को चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को प्रदेश में 10 साल बाद सरकार बनाने का भरोसा था।
