हल्द्वानी। खेल और संस्कृति के संगम का प्रतीक “1st जोहार वैली क्रिकेट टूर्नामेंट हल्द्वानी 2026” का शुभारम्भ 28 फरवरी 2026 को होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन का संचालन Johar Valley Youth Club द्वारा किया जा रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 01 मार्च 2026 को खेला जाएगा।
यह प्रतियोगिता उत्तराखंड की जोहार वैली, दारमा घाटी एवं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों से जुड़े भोटिया जनजाति समाज के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान कर रही है।
इस आयोजन में विशेष रूप से जोहार शौका, रंग शौका, बरपटिया शौका एवं नीती-माना शौका समुदाय के युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिलेगी
टीम गठन के नियम आयोजकों द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक टीम में कुल 10 खिलाड़ी होंगे।इनमें से 07 खिलाड़ी अनिवार्य रूप से जोहार शौका/ रंग शौका/बरपटिया शौका/नीती-माना शौका समुदाय से होने चाहिए।शेष 03 खिलाड़ी संबंधित क्षेत्र के मूल निवासी होना आवश्यक है।
इस नियम का उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखते हुए युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करना है।
मुख्य अतिथि के रूप में Narendra Tolia (UPCL) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।नरेंद्र टोलिया जी अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और युवाओं को प्रोत्साहित करने की सकारात्मक सोच के लिए जाने जाते हैं।
ऊर्जा क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के साथ-साथ समाजहित में उनका योगदान प्रेरणादायक रहा है। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वचन से निश्चित रूप से खिलाड़ियों का उत्साह कई गुना बढ़ेगा। खेल के साथ संस्कृति का उत्सव
यह टूर्नामेंट केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा, आपसी भाईचारे और युवा शक्ति का उत्सव है। आयोजन समिति को उम्मीद है कि यह पहल आने वाले वर्षों में और बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी तथा समाज को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
खेल भावना, एकता और संस्कृति का संगम – जोहार वैली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026।Venue – Colts Cricket Academy Near Beershiva School (back side) Haldwani Nainital
