अल्मोड़ा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर, 998 लोग हुए लाभान्वित
अल्मोड़ा जनपद के विकासखंड लमगड़ा और स्याल्दे में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से कुल 998 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। दोनों शिविरों में कुल 69 शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया। लमगड़ा के पिपली में आयोजित शिविर में सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. पंकज कुमार पांडे ने सहभागिता की, जबकि पैठाणा शिविर में विधायक सल्ट महेश जीना उपस्थित रहे। शिविरों में आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान की गई।
