उत्तराखंड राज्य से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां प्रदेश के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के बस्ते का भार कम करने हेतु शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने एससीईआरटी उत्तराखंड के अधिकारियों इस बारे में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री के अनुसार आगामी सत्र से ही नई व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा-
आगामी शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं के बस्ते का भार कम कर देगा। शिक्षा महानिदेशालय में विभिन्न बोर्ड के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मंत्री ने कहा, इसके लिए सरकार की ओर से जल्द दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। आदेश के पालन की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षाधिकारियों की होगी। प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में तैनात संविदा व नियत वेतनमान पर कार्यरत अस्थाई शिक्षिकाओं को भी मातृत्व अवकाश का लाभ दिया जाएगा। मंत्री ने कहा, राज्य के सभी विद्यालयों में बच्चों के बस्ते का बोझ कम कर तय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। इसके लिए एससीईआरटी उत्तराखंड के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
