अल्मोड़ा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ग्रीन फील्ड स्कूल अल्मोड़ा में पूर्व पालिका अध्यक्ष पर शोभा जोशी की पहल पर बालिका दिवस मनाया गया ,इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे बालिकाओं अधिकारों के बारे में पर चर्चा की गई, तथा कर्तब्यों की जानकारी दी गई । वक्ताओ ने कहा रि आज बालिकाये हर क्षेत्र मे अपना योगदान दे रही है व अपना परचम फैला रही है ।सामाजिक कार्यकर्ता वह पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि आज बालिका दिवस है बालिकाओं के प्रति अब सामाजिक रूख मे बदलाव आ रहा है । वह अनेकों ऐसे कार्य कर रहे हैं जो किसी से जमाने में महिलाओं के लिये दुष्कर समझे जाते थे, बालिकाएं एयरफोर्स में शामिल होकर देश की रक्षा कर रही , वे विभिन्न प्रकार के कार्यों से देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने का काम भी कर रही है ।पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने इस अवसर पर बालिकाओं को सम्मानित किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हर्ष वर्धन चौधरी , ए पी पांडे, प्रकाश रावत , प्रधानाचार्य सुरीना चौधरी , आदि लोग मौजूद थे।
