उधमसिंह नगर: गंगोलीहाट निवासी एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत की दुखद खबर सामने आई है। वहीं पत्नी और बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्कूटी सवार को बचाने में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक धीरज जोशी(36) निवासी चहज गंगोलीहाट दिल्ली की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने वाया टनकपुर गंगोलीहाट के लिए निकले थे। लालकुआं से थोड़ा आगे नगला दवाईफार्म के पास कार के सामने अचानक एक स्कूटी सवार आ गया। उसे बचाने के लिए धीरज ने कार सड़क किनारे की तो एक ओर के टायर गड्ढे में जा घुसे जिससे अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई।
शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे में धीरज के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं उनकी पत्नी और बच्चे भी चोटिल हो गए। धीरज को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
