सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के चित्रकला विभाग एवं दृश्य कला संकाय में G-20 के अंतर्गत हिमालयी पर्यावरण विषय पर दिंनाक 16 अगस्त से 19 अगस्त 2023 तक प्रदर्शनी आयोजित होगी । प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न राज्यों के कलाकारों एवं विश्वविद्यालय के युवा कलाकारों द्वारा 100 से अधिक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हिमालय के विविध रंगों को संयोजित करा गया है। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि प्रो० जगत सिंह बिष्ट (कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा) , कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो० प्रवीण सिंह बिष्ट ( परिसर प्रसाशन सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा) प्रमुख संयोजक – प्रो० सोनू द्विवेदी ( संकायध्यक्ष दृश्यकला संकाय,सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर,अल्मोड़ा) संयोजक- प्रो० शेखर चन्द्र जोशी ( विभागध्यक्ष चित्रकला सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा) सह संयोजक – डा० संजीव आर्या ( वरिष्ठ प्राध्यापक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा और दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग के समस्त छात्र छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहेंगे ।
