इन क्षेत्रों में आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
अल्मोड़ा विद्युत वितरण खण्ड अल्मोड़ा के द्वारा सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करना है कि पावर ग्रिड 220 के0वी उपकेन्द्र पर 132 के०वी० बस बार के अंतिम परीक्षण एवं कमीशनिंग हेतु प्रस्तावित है जिस हेतु निम्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति निम्नानुसार बाधित रहेगी। उक्त शटडाउन के दौरान आवश्यकता पड़ने पर Load को Manage करने के लिये 33 के०वी के अलग अलग फीडरों की रोस्टिंग अलग अलग अवधि में करनी पड़ेगी।
प्रभावित क्षेत्र
अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र से जुड़े सभी विद्युत उपभोक्ता तथा ग्रामीण क्षेत्र जैसे लमगड़ा, दन्या, जैती, हवलबाग, कोसी एवं कोसी बाजार, जागेश्वर, सोमेश्वर, ताकुला, कौसानी, धौलादेवी, भैसियाछाना, सेराघाट, बाड़ैछीना, धौलछीना क्षेत्र से जुड़े सभी विद्युत उपभोक्ता ।
विद्युत आपूर्ति बाधित रहने का समय प्रातः
08:00 बजे से शाम 6 बजे तक
अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, अल्मोड़ा
