नई दिल्ली: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को देशभर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक आदेश जारी किया।साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली समेत कई राज्य सरकारों ने भी अंबेडकर जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया है।
