बागेश्वर उपचुनाव में रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने समर्थन जुटाने के लिए खूब जोर आजमाइश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काफलीगैर में चुनावी सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पूर्व मंत्री चंदन रामदास के सपनों को पूरा करने के लिए पार्वती देवी के पक्ष में मतदान की अपील की।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में चामी क्वैराली में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रही है। कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है।चंदन राम दास के सपनों को अब पार्वती दास पूरा करेंगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर में चंदन राम दास के सपनों को अब पार्वती दास पूरा करेंगी। जल्द काफलीगैर में डिग्री कॉलेज का सपना पूरा होगा। सड़क, पेयजल, चिकित्सक आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। सरयूघाट और बैजनाथ मंदिर का मंदिर माला मिशन में कायाकल्पहो रहा है। सीएम ने कहा कि स्व. दास उन्हें छोटा भाई मानतेथे।बागेश्वर के विकास की गति तेज करने के लिए उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि उनके सपनों को अब पार्वती दास पंख लगाएंगी। सभा के दौरान प्रत्याशी पार्वती दास भावुक हो गई। काफलीगैर के सिंदूरी मैदान में रविवार को आयोजित सभा में सीएम ने कहा कि वह प्रदेश में नकल विरोधी कानून लाए। पेपर लीक, नकल माफिया, पैसा देकर नौकरी आदि ने उत्तराखंड को बदनाम किया।कहा कि नकल विरोधी कानून के तहत 80 से अधिक लोग जेल गए। 10 वर्ष की सजा का प्राविधान है। उन्होंने कहा कि अब गरीब का बच्चा भी सरकारी नौकरी कर सकेगा। इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं।होनहार युवा एक नहीं चार-चार परीक्षाओं में एक साथ पास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कठपुड़ियाछीना में आइटीआइ का भवन बनेगा। उन्होंने पार्वती दास को पहले से अधिक मतों से जिताने की अपील की। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रत्याशी पार्वती दास, सांसद अजय टम्टा ने भी संबोधित किया।कांग्रेस महंगाई से लड़ रही हरीश पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में चामी, क्वैराली में जनसभा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाना है। भाजपा का डर खुलकर सामने आया है। उसका डटकर मुकाबला करना है। रावत ने कहा कि कांग्रेस महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रही है। उन्होंने लोगों से मतदान में कांग्रेस का साथ देने की अपील की।
