बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यहां लगातार बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने धाम में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। जिसके चलते पुलिस ने 500 से अधिक बाहरी लोगो का सत्यापन किया।जिसमें बड़ी संख्या में नेपाल से डंडी कंडी व अन्य कार्य के लिए यहां आने वाले मजदूर शामिल हैं। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि सभी होटल, धर्मशाला संचालकों व अन्य कारोबारियों से लगातार अपील की जा रही है कि उनके यहां जो भी बाहर से आने वाला व्यक्ति काम कर रहा हो उसका सत्यापन अवश्य करा लें।
