उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा शुरू हो गयी हैं। जिसके चलते केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के लिए जौलीग्रांट से हेली सेवा भी शुरू हो गई है। आज सुबह केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के लिए एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। पहली उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु सुबह 7:25 बजे रवाना हुए। हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट से उड़ान भरकर पहले गुप्तकाशी में उतरा। इसके बाद यहां से एक दूसरे छोटे हेलिकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं को केदारनाथ के दर्शन कराए गए। वापस आने के बाद एमआई 17 हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ ले जाया गया। और बदरीनाथ के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस जौलीग्रांट पहुंचे। जानकारी के लिए बता दे कि यह हेली सेवा आज से 20 जून तक संचालित की जाएगी। बरसात समाप्त होने के बाद दोबारा 15 सितंबर से इस उड़ान को शुरू किया जाएगा। एक दिन में दो बार दो धामों के लिए उड़ान भरी जाएगी।
