जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी हिंदुओं के अरमानों पर पानी फेर दिया। यात्रा के लिएपंजीकरण करने वाले पाकिस्तानी अब चारधाम यात्रा नहीं कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दे कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों को वीजा न देने के साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के भीतर वापस लौटने का सख्त निर्णय लिया है।
