यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश के एक यात्री की आज गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से मौत हो गई। एक हफ्ते के अंदर अंदर अब तक धाम में दो यात्रियों की जान जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि लखन लाल (51) निवासी मध्यप्रदेश अपने परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम जा रहे थे। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास उनकी अचानक तबीयत खराब हाे गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।चिकित्सालय के प्रभारी ने बताया परिजनों के अनुसार, मृतक की पहले से ही बीपी आदि की दवा चल रही थी। पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है।
