यमुनोत्री धाम के दर्शन करने आई मध्यप्रदेश निवासी एक महिला की यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक मौत हो गई। जिसे पुलिस एवं परिजनों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं कि मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय रामी बाई गुजर अपने परिजनों के साथ सुबह यमुनोत्री धाम जा रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजनों द्वारा जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पुलिस दी गई।
