त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के पहले चरण की मतगणना में चंपावत जिले के चारों विकासखंडों से परिणाम आना शुरू हो गए हैं। कई पंचायतों में विजयी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर विविल से ममता ने 442 वोट पाकर जीत दर्ज की, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी दीपा को 405 मत मिले। जाखजिंड से लक्ष्मण चंद ने 290 मतों के साथ विजय हासिल की, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक चंद को 187 वोट प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत बसकुनी में प्रधान पद के लिए नीतू ने 390 वोटों के साथ जीत दर्ज की, जबकि भगवती देवी को 375 मत मिले। ग्राम पंचायत जाखजिंड से गुमान राम ने 231 मत पाकर प्रधान पद जीता, उनके विरोधी बसंत कुमार को 220 और रेवती देवी को 90 वोट प्राप्त हुए।
अन्य पंचायतों के घोषित नतीजे इस प्रकार हैं-
पम्दा: ललित प्रसाद (270 मत) – प्रधान निर्वाचि
तफरतोला: उमा पांडेय – प्रधान
बिसराड़ी: निर्मल नाथ – प्रधान
झिरकुनी: उमेश चंद्र – प्रधान
टुनकांडे: मीनाक्षी – प्रधान
गोशनी: रेनू वर्मा – प्रधान
सिरतोला: सरिता – प्रधान
बांजगांव: नंदी देऊपा – प्रधान
जनकांडे: मुन्नी देवी – प्रधान
त्यारसौं: राहुल कुमार – प्रधान
तपनीपाल: पुष्पा देवी – प्रधान
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और अन्य क्षेत्रों से भी परिणाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।
